पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक। (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा कनेक्शन काटने का काम जारी है। इस दौरान गुरूवार को पूरब टोला और मोगलहिया गांव में बिजली बिल बकाया रहने के कारण 43 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। जानकारी देते हुए जेई विक्रम कुमार ने बताया कि पूरब टोला और मोगलहिया गांव में 43 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बिजली बिल अठारह हजार रुपए से ज्यादा रखनें और जमा नहीं करने के कारण काटा गया। जेई ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि अगर दो हजार से ज्यादा बकाया बिल हैं तो उसे जमा कर दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग