राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में सिवान-छपरा नेशनल हाईवे 531 पर एकमा स्थित पटना नर्सिंग होम के समीप स्थित एक जेनरल स्टोर सह पान दुकान में अज्ञात चोर बुधवार की रात दुकान का कर्कट उखाड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद नकदी सहित दुकान के कीमती सामान की चोरी कर चंपत हो गये। आमडाढ़ी गांव निवासी दुकानदार मनोज कुमार सिंह को दुकान में हुई चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई, जब वह अपनी दुकान खोलने सुबह एकमा पहुंचे। दुकानदार मनोज सिंह ने बताया कि नकदी और सामान सहित लगभग सात हजार रुपए मूल्य की चोरी अज्ञात चोरों ने की है। पीड़ित दुकानदार द्वारा इसकी सूचना एकमा थाना पुलिस को दी गई है। उल्लेखनीय है कि इसी दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काट कर एक सप्ताह पहले बीते दो फरवरी की रात को भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें लगभग छह हजार रुपए मूल्य की चोरी हुई थी। पीड़ित दुकानदार द्वारा चोरी की सूचना उस वक्त भी एकमा थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा उक्त वारदात का राजफाश अभी हुआ नहीं कि एक सप्ताह के अंदर दुबारा चोरी की वारदात ने पुलिस को चुनौती दे दी है। मामले में एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी का कहना है कि बार-बार ऐसी वारदात यहां आखिर क्यों हो रही है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग