राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप 36 पीस 8 पीएम 180 एम एल का तथा इम्पीरियल ब्लू 750 एम एल का 4 पीस अग्रेजी शराब से लदे ग्लैमर बाइक को लावारिस हालत में बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस को देखकर अवैध शराब का तस्कर मौके से फरार हो गया। उधर रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी ने गश्ती के दौरान बेनौत बाजार से दस लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से धंधेबाज बलिया मठिया गांव निवासी त्रिलोकी भारती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से सारण पुलिस अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी करने व पीने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजने की लगातार कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग