राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के सिंगही गांव में अनियंत्रित चार पहिया वाहन से धक्का लगने से एक बच्चा घायल हो गया। बताया गया है कि सिंगही गांव निवासी कुन्दन कुमार सिंह का पुत्र अन्नु कुमार सिंह अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अनियंत्रित चार पहिया वाहन के चालक राकेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने टक्कर मार दिया। जिससे अन्नु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गांव के लोगों के सहयोग से घायल बच्चा को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में लाकर भर्ती कराया। जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां घायल बच्चा का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि टक्कर मारने के बाद गांव के लोगों ने वाहन चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। बाद में गांव वालों को चकमा देकर वाहन समेत चालक फरार हो गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा