राष्ट्रनायक न्यूज।
छ्परा (सारण)। जलालपुर प्रखंड के बसडीला ब्रम्ह स्थान पर चल रहे नव दिवसीय अखंड राम नाम यज्ञ मे भक्तो की जन सैलाब उमड़ रही है।पांचवे दिवस अखण्ड जय सिया राम जय जय सिया राम अखण्ड महायज्ञ मे बसडीला, मिश्रवलिया, परासखान, सकड्डी, नैनी, अशोक नगर तुरकवलिया, उमधा, फकुली आदि गांवों के अतिरिक्त दूसरे गांवों व प्रखंडो से भी यज्ञ में महामंत्र जपने व कमल ऋषि ब्रम्ह बाबा का पूजा अर्चना कर अलग-अलग जिलो व राज्यो से आये प्रवचन कर्ताओ के ज्ञानामृत से लाभान्वित होने के लिए भक्तो का जन सैलाब उमरने लगा है। नर-नारी व भक्तों ने ब्रम्ह बाबा का पूजा अर्चना कर जय सीयाराम महामंत्र का कीर्तन गाया और प्रवचन कर्ताओ के ज्ञानामृत वचनो से अपने ज्ञान का विस्तार कर पूजा अर्चना कर घर लौटे। हालांकि अखण्ड राम धून और होम शनिवार से ही जारी है, जो नौ दिवस तक लगातार 216 घंटो तक जारी रहेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 14 फरवरी की संध्या चार बजे के बाद होगी। इसके बाद प्रवचन और भंडारा का चलेगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि दूर दराज से आने वाले भक्तो को रात्रि मे ठहरने व भोजन का व्यवस्था समिति द्वारा किया गया है। जन सहयोग से इतने बडे यज्ञ का संचालन जन कल्याण व सनातन धर्म के उत्तथान हेतु 81 वर्षो से अनावरत जारी है। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अमितांशु भूषण मिश्र, दीनबंधु सिंह उर्फ नेताजी, हरिवल्लभ मिश्रा, पूर्व मुखिया अजय सिंह, शिव शंकर सिंह, अर्जुन सिह, हरि नारायण सिंह, बबलू मिश्र, वैभव मिश्र, मुंशी सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा आदि भक्तों की सेवा में तत्पर थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग