स्वास्थ्य कर्मचारी की ड्यूटी से आने के दौरान मोटरसाइकिल चोरी
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेला बाजार में ड्यूटी से वापस आने के दौरान सब्जी खरीदने के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में महिला स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र मशरक थाना क्षेत्र के महेश छपरा गांव निवासी नन्द किशोर राम के पुत्र जैकी कुमार राम ने बताया कि उसकी मां शोभा देवी पानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर कार्यरत हैं वही से शाम में ड्यूटी से वापस आने के दौरान मशरक मेला बाजार सब्जी मंडी में बीआर 31एक्स 4065 मोटरसाइकिल लगाकर सब्जी खरीदने गये वापस आने के बाद मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नहीं थी वही मोटरसाइकिल की डिक्की में उसकी मां का नौकड़ी का सर्विस बुक समेत अन्य आवश्यक कागजात भी उसी में गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद थाना पुलिस में आवेदन दिया गया। मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग