जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में एक घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान दुमदुमा गांव निवासी नथु सिंह के 40 वर्षीय पुत्र उदय सिंह के रूप में हुई। घायल व्यक्ति ने बताया कि घर के पास की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें वो घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें कपिलदेव सिंह को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग