खबर का असर: आने जाने वालों की परेशानी देख ग्रामीणों ने सड़क में हुए गढ़े को भरवाया
- स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से गांव वाले नाराज
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक-सहाजीतपुर मुख्य पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के यदुमोड़ के निकट सड़क टुटकर गढ़ा हो था जिससे आने जाने वाले को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे में बराबर गाड़िया फसती रहतीं थीं जिसपर ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत जिले के अधिकारियों के यहां गुहार लगाई थी बीच सड़क पर बने गढ़े की गहराई का अंदाजा नही होने से लोगों की दिक्कत पर गांव वालों ने लाल झंडे का प्रतीक चिन्ह लगाकर विरोध दर्ज भी कराया गया था।जिसे मीडिया में भी प्रकाशित हुआ था। पर कोई भी प्रगति होती नहीं देख गांव के ग्रामीणों की एक बैठक युवा सामाजिक कार्यकर्ता विवेक नाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें एक स्वर में ग्रामीणों ने अपने दम पर गढ़े में तब्दील सड़क की मरम्मत कराने का फैसला लिया। गांव वालों के निर्णय को मददगार साबित हुए गोपालवाड़ी गांव निवासी ललन सिंह के चिमनी व्यवसायी पुत्र अनिल सिंह ने चिमनी से ईट के टुकड़े और राबीस जेसीबी मशीन की मदद से भरकर मरम्मत कराया। मौके पर दिलीप प्रसाद, रणधीर तिवारी, सुबोध तिवारी,प्रेमनाथ तिवारी, गुड्डू तिवारी, अमित सिंह,अमरेंद्र तिवारी,नवनीत वत्स ,विकाश तिवारी,सुजीत मांझी,अजित राम,पंकज साह, प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग