नियमित नौकरी की मांग को ले कार्यपालक सहायकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
बनियापुर(सारण)। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर सेवा नियमितीकरण, स्थाईकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को कार्यपालक सहायकों ने एकजुट होकर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यपालक सहायक राजकुमार प्रसाद,नीरज कुमार सिंह आदि ने बताया कि कार्यपालक सहायकों की अधारभूत मांगो को लेकर संघ द्वारा पूर्व में संबंधित विभागों में पत्राचार किया गया था। जिसपर निर्धारित समय तक किसी तरह की सकारात्मक पहल नही की गई। जिसके बाद बाध्य हो कर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 08-10 जुलाई तक सभी कार्यपालक सहायक बाँह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपने कार्यो का निबटारा करेंगे। उसके बाद संघ द्वारा निर्धारित रणनीति के तहत आगे का कार्य किया जाएगा। मौके राजकुमार प्रसाद, नीरज कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, प्रवेज आलम, अयूब अंसारी, रश्मि कुमारी, किरण कुमारी, पिंकी कुमारी, रंजन कुमारी, मनीष कुमार, सचिन कुमार, विनय कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार , अनिल कुमार, राजीव कुमार, जगलाल राय सहित सभी कार्यपाल सहायक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग