पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर गुरुवार की रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहा बाइक सवार सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से बचने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उसे घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान स्व अशोक साह का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल के परिजन ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने गया था कि एस एच-73 पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें वह घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग