मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमनौर अंचल परिषद् का बैठक अंचल सचिव अवधेश कुमार के नेतृत्व में कटसा चौक पर हुई वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई साथ ही अमनौर प्रखंड परिसर में आठ फरवरी को जो तरवार पंचायत के मुखिया एवम् उनके सहयोगी जानलेवा हमला हुए वह बहुत ही निंदनीय एवम् शर्मनाक है। राजनीति में गाली गलौज, मारपीट और हिंसा का कोई जगह नहीं होता हैं बल्कि राजनीति में सिद्धांत और गलत काम का विरोध प्रजातांत्रिक तरीके से करना चाहिए। प्रखंड परिसर में इस तरह की वारदात कहीं न कही वर्चस्व की बात झलकती है जिससे पढ़े लिखे और बुद्धिमान जनप्रतिनिधि भी दहशत में हैं जो समाज एवम् राजनीति के लिए अच्छा सूचक नहीं है। प्रशासन को भी इसे गंभीरता से लेनी चाहिए जो अभी तक नहीं दिख रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इसकी कड़ी निन्दा कर रही है और उम्मीद कर रही हैं कि समाज एवम् राजनीति को स्वच्छ रखने के लिए ऐसी वारदात कि पुनरावृति नहीं हो। बैठक में मुख्य रूप से नंदकुमार गिरि, कालिका राय, शाशन सिंह, रामायण महतो, पशुपति सिंह, रामकथिन राय, कुमार दर्शनानंद जानकी सिंह चंद्रकेत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग