मूतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। 11 फरवारी को सहायक विद्युत अभियंता मरहौरा जितेंद्र कुमार, कनिय विद्युत अभियंता अमनौर अमित मौर्य एवम् अन्य बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी के विरूद्ध छापेमारी की गई। जिसमें कुंवारी गांव में दो लोगों पर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी अमनौर थाना में दर्ज कराई गई। कुंवारी गांव के श्री मुन्ना साह, पिता- भोला साह के उपर बिजली चोरी का 20927 रू का जुर्माना किया है। वहीं श्री पिंटू तिवारी, पिता- वीरेंद्र तिवारी, बिट्टू तिवारी, रवि तिवारी के उपर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी अधिकारियों से दुर्व्यवहार एवम् बिजली चोरी का 33652 रू का जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन