प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 10 फरवरी सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के SFS आयाम विश्विद्यालय संयोजक विष्णु शरण तिवारी को उनके घर के पास के लोगों के द्वारा ही जानलेवा हमला करने की कोशिश हुई लेकिन जैसे ही उनलोगों के द्वारा गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की बाते कहि गई। विष्णुशरण तिवारी ने अपने आसपास के लोगों को बुलाया जिससे अज्ञात अपराधी वहां से भाग निकले। जिस सन्दर्भ में छात्र नेता विष्णु शरण तिवारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए उन अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगो की सूचना प्रशासन को ढ़ी हैं। पंचायत चुनाव के पश्चात से ही हो डर के माहौल लोगो मे बना हुआ है कई जगह कई हत्या के भी केश दर्ज हुए हैं। पंचायत चुनाव के बाद लगातार ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली। प्रशासन ने ऐसे लोगो पर कड़ी कारवाई करते हुए। सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया। छात्र नेता ने आवेदन में यह बताया कि इसमे संदिग्ध 1 परिवार के 4 लोग हैं राकेश तिवारी पिता श्री प्रभुनाथ तिवारी, अविनाश तिवारी पिता श्री प्रभुनाथ तिवारी, रत्नेश तिवारी पिता श्री प्रभुनाथ तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी पिता श्री स्वर्गीय सुरजन तिवारी, इन चार लोगों के द्वारा मुझे समाजिक कार्यों में न रहने एवं प्रशासन की मदद न करने की सलाह दी गई थी। इन लोगो को मुझसे राजनीतिक द्वेष, एवं अवैध कारोबारियों,गुंडा-बदमासो का इनको संरक्षण प्राप्त होने के करण प्रभुनाथ तिवारी एवं उनके बेटो के द्वारा मुझ पर अभद्र टिप्पणी हर समय की जाती हैं।इन लोगों का गुंडा-बदमाशों के साथ उठना-बैठना हैं। इन लोगों के द्वारा कभी भी मुझपर जानलेवा हमला कराया जा सकता है। प्रभुनाथ तिवारी के पुत्र राकेश तिवारी के द्वारा 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे कुछ अज्ञात लोगों को घर मे बुलाकर बैठाया गया था।और उस बीच उसने मेरे साथ गाली-गलौज कर हाथापाई करने कोशिश की गई। एवं उसने मुझे जान से मारने की घमकी दी। इस प्रकार प्रशासन को सूचना देते हुए।छात्र नेता ने अपने सुरक्षा की मांग की। जिसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक सारण, अंचलाधिकारी एकमा,पुलिस अवर निरीक्षक एकमा को उपलब्ध कराई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग