प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार (NYKS) के तत्वाधान में आयोजित होंगा आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं का अभिमुखीकरण, युवा कल्याण, सकारात्मक जीवन शैली, फिट इंडिया, पर युवाओं का एक दिवसीय कार्यक्रम 13 फरवरी को समय दोपहर 02 बजे युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित नेहरू युवा केन्द्र सारण के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। यह कार्यक्रम मुकुंद विवाह भवन(एकमा परसा मेंन रोड से सटे भुइली नहर से पहले) इसी स्थान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। जिसका विषय- आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं का अभिमुखीकरण, युवा कल्याण,सकारात्मक जीवन शैली, फिट इंडिया, पर युवाओं का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। जिसके एकमा प्रखंड के विभिन्न गांवों से 50 सहभागी लेंगे भाग। इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सारण, एकमा प्रखंड विकास पदाधिकारी, एकमा अंचलाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक एकमा, थानाध्यक्ष एकमा एवं एकमा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एस कुमार रहेंगे उपस्थित। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल इस कार्यक्रम के आयोजक विष्णु शरण तिवारी,रोहित पाण्डेय (पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एकमा) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार (NYKS) ने यह जानकारी दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग