प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यो का इधर से उधर तबादला किया गया है। उक्त आशय का पत्र जेपीयू के कुलसचिव डॉ आर पी बबलू के द्वारा जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि राजेंद्र महाविद्यालय के प्रोफेसर अशोक कुमार सिन्हा के आवेदन से उत्पन्न स्थिति पर विचार करने के बाद निर्णय लिया गया है कि गोपेश्वर कॉलेज हथुआ के प्राचार्य डॉक्टर बैकुंठ पांडेय तथा राजेंद्र कॉलेज के डॉ अशोक कुमार सिन्हा को उनके पद से हटाते हुए डॉक्टर बैकुंठ पांडेय को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक राजेंद्र महाविद्यालय छपरा का प्राचार्य बनाया गया है। वही डॉक्टर बैकुंठ पांडेय गोपेश्वर कॉलेज हथुआ के प्राचार्य का पदभार डॉक्टर मोहम्मद जमालुद्दीन जो रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं उनको सौंपेंगे। बताते चलें कि डॉक्टर बैकुंठ पांडेय बीपीएस के प्राचार्य के अतिरिक्त प्रभार में थें वहीं राजा सिंह कॉलेज सिवान के प्राचार्य डॉ उदय शंकर पांडेय बीपीएस महाविद्यालय भोरे में तो तत्काल प्रभाव से राजा सिंह महाविद्यालय सिवान के प्राचार्य का कार्यभार महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा को सौंपा गया है। बताते चलें कि यह पूरी तरह से और अस्थाई व्यवस्था है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि