राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई अवधेश कुमार मंडल के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सरमी बाजार पर एक व्यक्ति झोला में शराब लेकर घूम रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। पुछताक्ष के क्रम में पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम बहारण महतों बताया जो सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पीपरपाति गांव निवासी है। जिसके हाथ में लिए झोले की तलाशी ली गई तो उसके अंदर गैलन में रखे पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे ज़ब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग