नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। तरैया – फुलवरिया नहर पथ के बीच पुरैना नहर के पास पुलिस ने शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान चोरी के एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के हरिहर महतो के पुत्र जितेंद्र महतो बताया जाता है।पुलिस ने धोखाधड़ी आपराधिक षड्यंत्र व छिनैती के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभ्युक्त को छपरा जेल भेजा दिया गया।पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान पुरैना नहर के पास वाहन जांच की जा रही थी,उजला अपाची गाड़ी पर सवार दो युवक तरैया की तरफ से आ रहे थे।पुलिस को देखते ही एक युवक कूद कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को बाइक के साथ धर दबोचा, गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि यह गाड़ी परसा गांव के बिट्टू कुमार का है,यह बाइक चोरी के होने का स्वीकारा जिसका कोई कागजात नही है,वह छिनतई करने के लिए आया हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग