राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है।दिनों पक्षों द्वारा बनियापुर थाने में मामले की अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी गांव का है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी चंदा देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि अपने घर के आंगन में बैठी थी। तभी पट्टीदारी के ही जैकी पांडेय और गोलु पांडेय पहुँच गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे।तथा गलत नियत से दुर्व्यवहार शुरू कर दिए। बचाव में मेरे पति महेश पांडेय आये तो नामजदों ने रॉड से प्रहार कर उन्हें भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और मेरे गले से मंगलसूत्र नोंच लिया। इधर दूसरे पक्ष की। प्राथमिकी दिनेश पांडेय ने दर्ज कराई है। जिसमें मुकेश पांडेय, महेश पांडेय, चंदा देवी सहित चार लोगो को नामजद कर बताया है कि अपने दरबाजे पर घरेलू हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी महेश पांडेय गाली- गलौज करने लगे।तथा मना करने पर डंडे से मारपीट करने लगे।बचाव में मेरी पत्नी उषा देवी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दिया।वही रुपये का बैग लेकर भाग गए।जिसमें सत्तर हजार रुपये थे।दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग