राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुत्री के घर से गायब होने के मामले में पीड़ित माँ ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा गायब पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। मामला थाना क्षेत्र के हरपुर कराह का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरी 20 वर्षीय पुत्री सुबह आठ बजे के करीब एका-एक घर से गायब हो गई। जिसके बाद निकट के सम्बन्धियों एवं रिस्तेदारो से संपर्क करने के बाद भी कोई जानकारी नही मिली सकी। बाद में मैन अपना मोबाइल चेक किया। जो कभी-कभी मेरी पुत्री के पास भी रहता था। जिसपर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। पीड़ित ने अज्ञात नंबर से फोन करने वाले व्यक्ति को नामजद कर बताया है कि मुझे शक है कि उक्त नंबर से फोन करने वाला शख्स ही मेरी लड़की को गायब किया है। इस नंबर से पहले भी फोन मैसेज आया है।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग