पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के नवादा पैक्स में किसानों से धान खरीद को लेकर दो बिचौलिए द्वारा हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने मशरक पुलिस को लिखित शिकायत कर दोनो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई का आग्रह किया है। आवेदन में कहा गया है कि राजेश कुमार सिंह एवं अनिल सिंह ब्राहिमपुर चक्रपाण निवासी ने मोख्तार ओझा नवादा से 5 क्विंटल, उपेन्द सिंह ब्राहिमपुर से 10 क्विंटल, अजय सिंह ग्राम पिलखी से 8 क्विंटल एवं अभय सिंह ग्राम पिलखी से 7 क्विंटल धान पैक्स के नाम पर लिया गया जबकि उक्त धान पैक्स टीके नहीं पहुंच पाया। आवेदन में कहा गया है कि पीरित किसान के शिकायत पर अंचल पदाधिकारी मशरक द्वारा जांच के बाद पैक्स अध्यक्ष को बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग