नियमितिकरण को लेकर कार्यपालक सहायकों काली पट्टी लगाकर जताया विरोध
मशरक(सारण)। प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायको ने राज्य सघ के आह्वान पर नियमितिकरण के लिये काली पट्टी लगा विरोध प्रर्दशन किया। मौके पर अभिषेक कुमार कुमार ने बताया कि कार्यपालक सहायक को नियमितीकरण और जरूरी आधारभूत मांगों के लिए सभी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो मांगों को पूरा करने की दिशा में आन्दोलन किया जाएगा। मौके पर शुभंजय कुमार, विक्रमा राय ,कुन्दन कुमार, नसीम अहमद, धीरेन्द्र कुमार, शुशील कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार,जमीरउद्दीन अंसारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग