विशेष आमसभा आयोजित कर सेविका पद पर हुआ चयन
मसरक(सारण)। प्रखंड के सेमरी और दुरगौली पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए विशेष आमसभा का आयोजन कर चयन पत्र दिया गया।सेमरी पंचायत के वार्ड- 6 और दुर्गौली पंचायत के वार्ड- 2 में आंगनबाड़ी सेविका पद हेतु विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर सीडीपीओ संगीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधी मौजूद रहे। आम सभा में सेमरी पंचायत के वार्ड- 6 में गुड्डी कुमारी और दुरगौली पंचायत के वार्ड -2 में सेविका पद पर पुष्पा कुमारी को चयन पत्र दिया गया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने कहां कि पहले भी इन दो पदों के लिए दो बार आम सभा का आयोजन किया गया लेकिन कुछ समस्याओं की वजह से चयन नही किया जा सका। सारण जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के दिये आदेश के आलोक में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया और अलग-अलग पंचायतों में दो वार्डो में सेविका पद पर दो का चयन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग