राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ जनसंपर्क अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ जनसंपर्क अभियान

बनियापुर(सारण)। बनियापुर विधानसभा अंतर्गत धवरी गांव में जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को सुना साथ ही कुछ समस्याओं का आन-द-स्पॉट निबटारा भी कराया।इस दौरान स्थानीय विश्वनाथ सिंह के आवास पर चौपाल का आयोजन किया गया।जहाँ कुछ लोगों द्वारा रासन किरासन और सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंसन योजना का लाभ नही मिलने की बात बताई गई।जिसपर जदयू नेता ने सम्बंधित पदाधिकारियों से बात कर तत्काल इन समस्याओं को दूर करने का अनुरोध किया।साथ ही उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।वही वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर जदयू नेता ने अनलॉक 02 के स्थिति को देखते हुए घर से बाहर निकलने के क्रम में मॉस्क लगाने के साथ निश्चित समयांतराल पर साबुन से हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिये भी लोगो को प्रेरित किया।मौके पर विश्वनाथ सिंह, संजय सिंह,अरुण सिंह,संतोष सिंह,पूर्व प्रमुख जब्बार हुसैन,कान्तु कुमार ठाकुर,उमाशंकर तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।