रिटार्यड बीएसएफ जवान का विघुत स्पर्शाघात से मौत, सदमें में परिजन
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुरा भिट्ठी में रिटायर्ड बीएसएफ जवान की मौत करंट लगने से हो गई. मृत रीटायर्ड जवान 45 वर्षीय अरविंद सिंह बताया जाता है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. बताया जाता है कि रीटायर्ड जवान घरेलू काम निपटा रहा था तभी वह विद्युत प्रवाहीत तार की चपेत में आ गया. विद्युत प्रवाहीत तार की चपेत में आने के बाद रीटायर्ड जवान मुर्छित होकर गिर गया. मुर्छित पड़े देख परिजन जब निकट पहुंचे तब उन्हें करंट लगने की जानकारी मिली. परिजन आनन फानन में करंट से झुलसे जवान को सदर अस्पताल छपरा ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.बीएसएफ जवान की मृत्यु पर बच्चे व पत्नी का रो रो कर बुड़ा हाल बना है. सूचना मिलते ही जिलापार्षद गीतू सिंह तथा जिप प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच मृतक के परिजनो को ढ़ाढ़स बढ़ाया. गीतू सिंह ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग विद्युत विभाग से की है बताया जाता है कि रीटायर्ड होने के बाद जवान खेतीबाड़ी की कामो में दिन भर जूटा रहता था. वह हंसमुख व मिलनसार प्रवृति का व्यक्ति था. उसे एक बेटा व दो बेटियां हैं.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग