दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल,एक सदर रेफर
मशरक से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक तरैया शीतलपुर एसएच-73 पर बुधवार की शाम तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव के समीप लाइन होटल के पास आमने-सामने बुलेट और डिस्कभर मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां घायलों में बुलेट सवार की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी सवलिया सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह और डिस्कभर मोटरसाइकिल सवार की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र दिघवादुबौली गांव निवासी लक्ष्मण यादव के 17 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार व टुनटुन मांझी के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल के साथ आये लोगों ने बताया कि डिस्कभर चालक दिघवा दुबौली से तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासी भगवान मांझी के यहां अपने बहन के यहां गये थे वही से वापस घर जा रहें थें उसी दरम्यान मशरक से आम खरीदकर महुली वापस घर जा रहें बुलेट सवार से टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का पीएचसी में इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने बुलेट सवार की गंभीर स्थिति देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग