सीएम प्रत्याशी पुष्पम प्रिय चौधरी युवाओं में भरा जोश
मढ़ौरा (सारण)। जिले के मढ़ौरा में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पुष्पम प्रिय चौधरी ने पहुँच कर आगामी विधानसभा चुनाव एवं इसके तैयारियों को लेकर मढ़ौरा में युवाओं से चर्चा की। जिसमें मुख्य रूप से मढ़ौरा की बदहाली पिछड़ेपन स्थानीय विधानसभा क्षेत्र एवं नगर निकाय में व्याप्त अराजकता साथ ही मढ़ौरा औद्योगिक नगरी के प्रति स्थानीय प्रतिनिधि के उदासीन रवैए से उत्पन्न बेरोजगारी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज कसी साथ ही मढ़ौरा चीनी मील का भी दौरा की और दुख व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि जहाँ चार चार मीले है फिर भी लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सारण के युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। यदि चारो मीले चालू होती तो एक भी युवा रोजगार के लिए भटकते नहीं और मै आज विश्वास दिलाता हूँ कि मै सारण के लोगों के साथ कदम में कदम मिलाकर चलूँगी। मौके पर बिनोद कुमार माँझी, बसंत जी, रंजन कुमार, परमानंद कुमार सहीत दर्जनों युवा मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग