राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल, एक रेफर

अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल, एक रेफर

मशरक(सारण)। पीएचसी में मशरक, इसुआपुर,लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। पहले मामले में पचखंडा गांव में आपसी बातों को लेकर गाली गलौज में जमकर मारपीट हो गई जिसमें पांच महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान पचखंडा गांव निवासी शिव कुमार महतो की 65 वर्षीय पत्नी शैल देवी, 35 वर्षीय पुत्र दशरथ महतो,30 वर्षीय पुत्र नंद किशोर महतो,दशरथ महतो की 30 वर्षीय पत्नी फुलमति देवी,नंद किशोर महतो की 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई। घायलों की इलाज के दौरान दशरथ महतो की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वही दूसरे मामले में मक्के की खेत में निकाई गुड़ाई कर रहे मां बेटा से जमकर मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया जहां घायल की पहचान सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के भीष्वा गांव निवासी बड़ाई महतो की 40 वर्षीय पत्नी मीना देवी और 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार महतो के रूप में हुई।मामले में घायलों ने बताया कि उनका खेती का जमीन मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में वही खेत में मकई की फसल का निकाई गुड़ाई कर रहे तभी खेदन महंतों पिता- गोरख महतो ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया और धमकीं दिया कि नदी इस पार आ आकर खेती-बाड़ी करोंगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।वही तीसरे मामले में हरपुर जान गांव में स्व केदार साह के 24 वर्षीय पुत्र शैलेश साह और 20 वर्षीय पत्नी शिल्पी देवी मारपीट में घायल अवस्था में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। चौथे मामले में इसुआपुर थाना क्षेत्र के चार लोगों को घायल अवस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान लौवा सढ़वारा गांव निवासी लालबहादुर राय की 18 वर्षीय पुत्री पुतुल कुमारी,चन्द्रिका राय के 30 वर्षीय पुत्र संजय राय ,विजय कुमार राय की 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी, चंद्रिका राय के 60 वर्षीय पुत्र लालबहादुर राय के रूप में हुई। हरपुरजान और पचखंडा के मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ‌।