प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सैकड़ों गर्भवती की हुई जांच
मशरक(सारण)। पीएचसी में गुरूवार को मातृ मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पीएचसी मशरक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। विशेष अभियान को लेकर पीएचसी अस्पताल परिसर में आकर्षक तरीके से बैलून और गुलदस्ता से सजाकर स्टॉल लगाया गया।गर्भवती महिलाओं को जांच कर उन्हें उन सारी बातों की जानकारी दी गई, जो गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक सावधानी बरती जाती है। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। रुटीन इलाज को छोड़कर इस अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। शिविर में द्वितीय एवं तिमाही गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। शिविर में जांच किये गये सौ से ज्यादा गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लाबीन, बीपी व अन्य प्रकार की कमी पायी गई। जिन्हें समुचित दवा,आयरन की गोली, कैल्सियम और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। जांच शिविर में डॉ एस के विधार्थी, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज़ रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश,संजय कुमार,अरूण सिंह के साथ एएनएम पायल प्रिया,मंजू देवी,गीता देवी,कलावती देवी, निर्मला देवी,रंभा देवी आशा, ममता, आंगनबाड़ी सेविका सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। । साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच में ब्लड प्रेशर, वजन, एचआईवी, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग