सिलाई सिखने जा रही दो युवती से छेड़छाड़ एवं मारपीट, घायलावस्था में सदर रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरना मुस्लिम टोला गांव में सिलाई सीखने जा रही युवती से गांव के लड़कों द्वारा छेड़छाड़ कर मारपीट की घटना में बचाने गयी उसकी बहन और भाई भी घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान अरना मुस्लिम टोला गांव निवासी सगिरूल मियां की 20 वर्षीय पुत्री सलमा खातुन,मो सगीर मिया की 15 वर्षीय पुत्री नजमा खातून,मो सगीर मिया की 23 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन के रूप में हुई। मामले में पीड़ित सलमा खातुन ने बताया कि वह सिलाई सीखने के लिए घर से निकली तभी उसी के गांव के चार लड़कें उसके साथ छेड़छाड़ के साथ मारपीट करने लगें उसी समय मेरे चिल्लाने पर मेरी बहन नजमा और भाई निजामुद्दीन बचाने आयी तों उसका गर्दन दाबकर भी मारपीट की गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें अजुमुद्दीन , सलामुद्दीन समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग