संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। समाज कल्याण विभाग की ओर से रविवार को बनियापुर पंचायत के मुखिया मेराज अहमद के आवास पर शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर उपस्थित फील्ड रिस्पांस ऑफिसर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के किसी भी समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 14567 पर संपर्क कर समस्या के समाधान पाया जा सकता है। जैसे वृद्धाश्रम देखभाल करना ,अत्याचार और घर से निकाले हुए बुजुर्गों के लिए कानूनी और पेंशन संबंधी मुद्दे, किसी भी भावात्मक सहयोग के लिए दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में उपस्थित रहने वाले लोगों में स्थानीय मुखिया मेराज अहमद शाह, सरपंच हबीबुल्लाह, भूतपूर्व सरपंच मेराज अहमद के अलावा वार्ड सदस्य बब्लू अहमद, यासीन मियां सलाम मियां, अजीज मियां, मुर्तुजा अली शामिल थे। लोगों ने फील्ड रिस्पांस ऑफिसर अनूप कुमार सिंह को इस तरह की जानकारी प्रदान करने के लिये धन्यवाद दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग