राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रूपगंज सीढ़ी घाट छपरा मे आगजनी में तीन परिवार सुबास राय, भरत राय, साहेब राय, झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गया। स्थानीय निवासी अशोक कुमार सैंड आर्टिस्ट द्वारा रात्री सूचना मिलने पर तुरंत राहत सामग्री भोजन कम्बल पीड़ित परिवार को पहुचाई गई। युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई०विजय राज ने कहा की हर सम्भव मदद किया जाएगा और इस तरह के विपदा शहर मे कही भी होता है तो हमारी टीम हमेशा मदद करेगी। लंबू सिंह ने सदस्यो के साथ जगह का जायजा लिया और कहा की ऐसी अपदा की घड़ी मे मदद करना हम सब की जिम्मेदारी है। सदस्य प्रिंस सिंह, सोनू मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग