पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना में रविवार को बगैर तार वाला लैंडलाइन फोन लगाया गया। जिससे थाना क्षेत्र के लोगों को अब थाना स्तर तक सुचना पहुंचाना या जानकारी का आदान-प्रदान करना सहुलियत होगी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना स्तर पर एक मोबाईल था वही थाना ओडी पर तैनात पदाधिकारी के लिए लगा तार वाला फोन बराबर नेटर्वक की खराबी से खराब रहता था। अब बगैर तार वाला लैंडलाइन फोन लगा दिया गया है जो किसी भी परिस्थिति में चौबीसे घंटों चालू रहेगा। इसका नम्बर 06159225002 हैं इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि आम जनता को इसका लाभ मिले और पुलिस को ठीक समय पर सूचना भी मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग