संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 में गलत ढंग से वार्ड सचिव का चुनाव कराए जाने का आरोप लगाते हुए पाँच दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन दे पुनः अपनी देखरेख में चुनाव करवाने की मांग की है।दिए आवेदन में राम कुमार मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, अनूप कुमार मिश्रा, दिवेश भारद्वाज आदि ने बताया है कि वार्ड सचिव के चुनाव के लिये प्रतिनियुक्त कर्मी को वार्ड सदस्य द्वारा निर्धारित स्थल के बजाय दूसरे जगह पर पर बुलाकर गुपचुप तरीके से चुनाव करा लिया गया।जबकि बूथ नंबर 06 पर तमाम लोग इंतजार करते रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग