राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक में मुकदमा उठाने को लेकर मां बेटी से मारपीट कर जख्मी किया

छपरा

छपरा

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मशरक थानाक्षेत्र के नवादा गांव में पूर्व से चले आ रहे मुकदमा को उठाने को लेकर सोमवार के सुबह घर में घुस मां बेटी के साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता अनु कुमारी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि सुबह लाठी डंडा एवम भाला लेकर बिरेंद्र ओझा, अखिलेश ओझा उस वक्त कातिलाना हमला किए जब मैं दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। आवाज सुनकर घर से मां आशा देवी बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट करते हुए कपड़ा फाड़ बेपर्द कर दिए लोग। इनलोगो द्वारा मेरे साथ पूर्व से हमेशा बदतमीजी किया जाता है जिस कारण पढ़ाई भी छोड़ दिया है। अब घर पर चढ़कर जान मारने की धमकी देते है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।