पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में सोमवार को थाना पुलिस ने पलानी में रख शराब बेचने की सुचना पर छापेमारी करतें हुए दो लीटर देशी शराब को बरामद किया वही शराब बेच रहा धंधेबाज पुलिस बल को देख फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जमादार ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी में झोपड़ी में रखा दो लीटर शराब बरामद किया गया वही धंधेबाज फरार हो गया फरार धंधेबाज किशुनपुरा गांव निवासी राकेश राम पिता स्व दुखन राम पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग