- ताड़ी बेचने वालों के बिरुद्ध शराब का प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप लगाया
- थानाध्यक्ष धंधेबाजों को संरक्षण देने की करते हैं काम: ग्रामीण
- थाना अध्यक्ष को बर्खास्त करने की ग्रामीणों ने किया मांग
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के पासी समाज के सैकड़ो महिला पुरुष सोमबार को धर्मपुरजाफर सरपंच संघ के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में सांसद के आवासीय परिसर एकत्रित हुए जहा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी से मिलकर पासी समाज ने अमनौर थाना अध्यक्ष के बिरुद्ध लिखित ज्ञापन सौंपा। सांसद रूढ़ी ने आये सभी महिलाओं की बारीकी से बात सुनी। इनका आरोप है कि हम सभी पासी समाज से आते है, तार से तारी उतारकर बेचना हमसभी के पैतृक जीविका है। हम गरीब असहाय लोग है, इसी से हमलोगों का घर परिवार बाल बच्चे का लालन पालन होता है। अमनौर थाना अध्यक्ष तारी बेचने वालो को गिरफ्तार कर शराब का प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज देते है। 80 से 90 लीटर झूठा शराब का प्राथमिकी दर्ज कर हमलोगों को परेशान करने की बात कही। वहीं धर्मपुरजाफर पंचायत के सरपँच रणधीर कुमार ने कहा कि आखिर पासी समाज क्या करे,तारी बेचते है तो शराब कांड में फंसाया जा रहा है। अमनौर थाना अध्यक्ष अपनी नाकामी छुपाने के लिए गरीबो को शराब के मामले में फंसा रहे है,जबकि शराब धंधेवाजो संरक्षण देते है।अमनौर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई लेकिन एक भी धंधेबाजों के बिरुद्ध ये करवाई नही करते नही सरपंचों का फोन उठाते है।गरीब गुरवा को शराब कांड में फंसाकर अपना खाना पूर्ति करने का आरोप लगाया। इस मौके पर टूना मांझी, रामानन्द मांझी, शिव रत्न मांझी, बबन मांझी, लीलावती देवी, प्रमोद मांझी, सुमित्रा देवी, दिनेश मांझी, गुड़िया देवी, गीता देवी, समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। मालूम हो कि अमनौर धर्मपुरजाफर पंचायत के हाता गांव के उमेश मांझी सोशल ब्यक्ति है, शराब पीने व बेचने का दूर दूर तक इनका सम्बन्ध नही रह, अमनौर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर शराब धंधे के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जिसके बिरुद्ध ग्रामीणों ने सांसद से मिलकर अमनौर पुलिस के बिरुद्ध शिकायत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग