पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड कार्यालय स्थित प्रतिनिधि सभागार में सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पंचायतों के सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक में आपसी चर्चा के बाद ग्राम पंचायत के हित में विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सरपंच संघ के मुख्य संरक्षक विनोद प्रसाद, सरपंच रामबाबू सिंह, सरपंच हरेश्वर सिंह, सरपंच मिथिलेश सिंह, सरपंच सुबोध कुमार तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि पूर्व मुखिया अनिल सिंह, सरपंच फुलेश्वर प्रसाद राय, सरपंच सोनू कुमार, सरपंच रामेश्वर महतो, सरपंच रेखा देवी, सरपंच ममीता देवी के साथ-साथ प्रखंड के सभी सरपंच उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग