पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर सोमवार को अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े पिकअप ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। पिकअप ड्राइवर को घायलावस्था में इलाज के लिए बगल से गुजर रहे यदुमोर निवासी हेमन्त सिंह और बनसोही निवासी राजीव रंजन सिंह ने सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी स्व जगदीश साह का 50 वर्षीय पुत्र कपूरचंद साह के रूप में हुई। मामलेे में पिकअप ड्राइवर के साथ काम करने वाले ने बताया कि पिकअप को खड़ी कर पता पूछने के लिए सड़क किनारे खड़े थे कि अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। सीएचसी में ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग