पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर सोमवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार फरार हो गया वही बाइक सवार पति-पत्नी में पति गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराएं गये जहां उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र फैजुल्लाहपुर गांव निवासी सुनर बैठा का 40 वर्षीय पुत्र छोटेलाल बैठा के रूप हुआ। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि बाइक से ससुराल पदुमपुर गांव से लखनपुर गोलम्बर होकर फैजुल्लाहपुर गांव जा रहें थें कि अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग