पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत के बेन छपरा गांव निवासी अशोक सिंह 50 वर्ष पिता स्व कृत सिंह की मृत्यु कोलकाता में होने की खबर सुन सोमवार को परिजन बेहाल हो उठे। मृतक के भाई राजू सिंह ने बताया कि अशोक सिंह 30 वर्ष से कोलकाता में रहकर ट्रक चलाते थे। शादी भी नही किए थे। घर पर वही से रुपया भेजते थे। रविवार को फोन से घर पर बात भी किए और सबका हाल समाचार लिए। सोमवार के सुबह ट्रांसपोर्ट के उनके सहयोगी ने फोन कर उनके मृत्यु की सूचना देते हुए बताया कि शव पुलिस कस्टडी में है परिजनो के आने के बाद मिलेगा। जिसके बाद परिजन स्थानीय मुखिया एवम थाना से लिखाकर शव लाने के लिए रवाना हुए। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नही होने की बात बिलखते परिजनो ने बताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग