राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में राजस्व वसूली को लेकर सभी पंचायतों में शिवर लगाने के लिए सीओ स्वामीनाथ राम के द्वारा समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए सिसई पंचायत के अधिकारी हरेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा मनरेगा भवन सतुंआ में 15 फरवरी, भीट्टी सहाबुदिन में लालदेव पासवान के द्वारा पंचायत सरकार भवन में 18 फरवरी, पिठौरी में देवेन्द्र नाथ पंचायत भवन पिठौरी 19 फरवरी, बनियापुर बीरेन्द्र सिंह पंचायत भवन बनियापुर 21 फरवरी, कमता पंचायत हरेन्द्र प्रसाद यादव पंचायत भवन कमता 22 फरवरी, करही मनरेगा भवन करही बीरेन्द्र सिंह 23 फरवरी, रामधनाव 25 फरवरी, कराह में 26 फरवरी, मनिकपुरा बीरेन्द्र सिंह 28 फरवरी को शिविर लगाकर राजस्व की वसूली की जाएगी। जिसके लिए सीओ द्वारा पत्र निर्गत कर समय निर्धारित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग