राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विशेष धर-पकड़ अभियान चलाकर 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताते हैं कि एकमा पुलिस ने पचुआं गांव में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं मौके से धंधेबाज योगेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर रसूलपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव ने घुरापाली गांव स्थित चिमनी भट्ठा के समीप झाड़ी में छिपा कर रखे गए 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। वहीं रसूलपुर थाना पुलिस ने बेनौत बाजार में छापेमारी कर 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से धंधेबाज बेनौत गांव निवासी वकील चौधरी व तेलियाडीह मिश्र टोला गांव निवासी शंभु राम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार धंधेबाजों को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग