राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। छपरा-सिवान नेशनल हाईवे 531 पर एकमा व रसूलपुर थानों के सामने पुलिस ने एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के अनियमित ढ़ंग से परिचालन करने के आरोप में पुलिस ने दो वाहन चालकों से एक हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल किया है। पुलिस द्वारा इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया जाता है कि सुगम व सुरक्षित परिचालन करने के उद्देश्य से पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग