राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर डूमरसन नहर मार्ग पर रसौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर एक नीलगाय के साथ बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव निवासी मलेश्वर राम का 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र संतोष राम बताया जाता है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव का विक्रमा राम का 21 वर्षीय पुत्र नीरज राम बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक से अपने रिश्तेदारी में महम्मदपुर मोड़ जा रहे थे। इसी दौरान रसौली गांव के समीप उनकी बाइक से एक नीलगाय टकरा गयी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं दोनो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाये जहां चिकित्सकों ने संतोष राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज राम को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग