राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सिंह को राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने भाजपा की तरफ से सम्मानित किया। इस अवसर पर डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। यह मेरे सम्मानित लगनशील शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के सहयोग एवं कर्तव्य निष्ठा का परिणाम है। जिससे पूरे बिहार का मान सम्मान बढ़ा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह के साथ किसान मोर्चा के मंत्री बलवंत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन द्विवेदी सहित शहर के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति व भाजपा के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग