राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला कार्यालय दहियावां टोला में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं अन्य नेता ने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पद्म भूषित स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इस सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं संचालन जगनंदन सिंह ने किया। इस बैठक के मुख्य अतिथि मनोज भारद्वाज थे। बैठक में आगामी 15 फरवरी को नितीश सरकार की कुनीति, लूट-पाट, हिंसा, अफसरशाही एवं विफल शराब बंदी की कुनीतियों के विरुद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पटना जेपी गोलअंबर से राजभवन तक गूंगी बहरी एवं अंधी सरकार के खिलाफ पैदल मार्च को सफल बनाने एवं जिला की अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श की गई। दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पैदल मार्च में छपरा जिला का स्थान प्रथम होगा। इस बैठक मे सत्येंद्र सिंह छपरिया आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग