राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

केंद्र सरकार का दूरदर्शी बजट: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने छपरा परिसदन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किया गया बजट जो देश को विकास की नई ऊंचाइयों और आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से पहुँचा देगा। भले ही देश कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है, परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ , सबका विकास और सबका प्रयास’ मंत्र के साथ कृषि से लेकर शिक्षा तक, रेलवे से लेकर हाईवे तक, रोज़गार से लेकर व्यापार तक, हर सर को घर से लेकर हर घर को जल, स्वास्थ्य से लेकर आधुनिक तकनीक तक हर क्षेत्र और वर्ग के विकास का बजट है। बजट में किसान, पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा सभी का ध्यान रखा गया है, मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए आय के नए रास्ते निकालें हैं। देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध, सरकार द्वारा मेक इन इंडिया पहल के तहत 60 लाख और आत्मानिर्भर भारत मिशन के तहत 16 लाख नौकरियां प्रदान करेगी। भारत का अपनी डिजिटल मुद्रा रखने का सपना जल्द पूरा होगा। यह न केवल देश की मौद्रिक प्रणाली को मजबूत करेगा बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। विश्व प्रसिद्ध क्रिपटो मुद्रा पर अब 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा। ऐसा निर्णय लेने वाले दुनिया के कुछ देशों में से एक भारत है। रेलवे की महत्वत्ता समझते हुए आने वाले 3 वर्षों में आधुनिक 400 नयी वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है। यही नहीं वित्त मंत्री ने रेलवे के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता के साथ वित मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा घोषित बजट देश के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत और समृद्ध  बनाने में पूर्ण रूप से सक्षम है। प्रेस वार्ता में छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियन्का सिंह, महामन्त्री शान्तनु कुमार, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, बलवंत सिंह, सीमा सिंह, तारा देवी, लक्ष्मी ठाकुर, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक  देवेन्द्र कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता अमरजीत कुमार सिंह, धीरज सिंह, अनुप यादव, अनिल राय, अजय साह आदि उपस्थित हुए।
वित्तीय वर्ष-2022-23 के केन्द्रीय बजट में बिहार को मिलने वाले मुख्य लाभ:
  • बिहार को हजार करोड़ का 8 हजार  करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त ऋण।
  • लगभग 82139 करोड़ रूपए केन्द्रीय कर के हिस्सेदारी के रूप में मिलेगा जिसमें ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। इसका लाभ सीधे-सीधे बिहार के गाँवो को मिलेगा।
  • लखनऊ से वाया गोरखपुर और पाटलीपुत्रा जं होते हुए पटना जं तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत।
  • पटना में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए कार्य प्रगति पर है। ऐसे में केन्द्रीय बजट में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्टों के लिए अतिरिक्त धन का आवंटन होने से पटना मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को बहुत लाभ मिलेगा
  • केन्द्रीय बजट में रेलवे स्टेशनों के विकास पर बहुत जोर दिया गया है। इसके तहत पूर्व मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाता है जिसमें राजेन्द्र नगर टर्मिनल और गया भी शामिल है। इससे बिहार को बहुत ही लाभ मिलेगा।
  • केन्द्रीय बजट में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने सम्बन्धी व्यवस्था से बिहार के गंगा के दोनों किनार के 13 जिलों में जैविक कोरिडोर का विकास होगा। इससे बिहार के किसानों को अपनी आय को दोगुना करते हुए अपने जीवन स्तर को सुधारने में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा
  • वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत 25 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण करने के प्रस्ताव से बिहार में भारत माला फेर्ज- 2 के तहत निर्मित होने वाले निम्र पथों को जल्द से जल्द निर्मित किया जा सकता है।
  • पटना-कोलकत्ता एक्सप्रेसवे
  • भारत नेपाल बोर्डर रोड
  • मशरक मोतिहारी रक्सौल फोर लेन 4. मशरक मुजफ्फरपुर पथ
  • माँझी-बरौली-बेतिया-कुशीनगर पथ
  • बक्सर अरवल जहानाबाद बिहार शरीफ फोर लेन पथ
  • दलसिंह सराय-सिमरी बक्त्यारपुर पथ
  • सुल्तानगंज-देवघर ग्रीनफील्ड
  • बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे
  • नवादा-बरौनी-झंझारपुर-लदनिया पथ
  • कहलगांव-कुर्शेला-फारविसगंज फोर लेन