राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत तीन दिनों बाद भी घर से लापता चौदह वर्षीय प्रियांशु का कोई सुराग नही पाने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सोमवार को मांझी थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में लापता किशोर प्रियांशू कुमार के पिता व रनपट्टी गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने किसी अज्ञात अनहोनी की आशंका ब्यक्त करते हुए पुलिस से हरसम्भव सहयोग की अपील की है। मालूम हो कि शनिवार की शाम परिजनों द्वारा पढ़ाई को लेकर आठवीं कक्षा के छात्र प्रियांशू को हल्की फटकार लगाई गई थी। तब से वह घर से फरार है तथा परिजन उसे ढूंढने में दिन रात एक किये हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग