नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के लखना अमनौर हाता जिरात, तरवार गांव में खुशी उत्साह के साथ संत शिरोमणि रविदास की 646वी जयंती मनाई गई। इसकी शुरुआत रविदास व डॉ आंबेडकर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बुधवार को डॉ बीआर अम्बेडकर कमिटी के तत्वधान में संत रविदास जी के जयंती पर गाजे बाजे के साथ भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, समाजसेवी देवेंद्र राम ने फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थी, यह लखना से चलकर धरहरा शेखपुरा बलहा होते हुए अमनौर होकर मनोरपुर झखरी होते तक भर्मण किया।राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने माल्यार्पण कर कहा कि संत शिरोमणि रवि दास 18वीं शताब्दी के महान संत दर्शन शास्त्रि कवि समाज सुधारक के साथ ईश्वर के अनुयायी थे। ये राम व कृष्ण की तरह मानव रूप में ईश्वर थे।मूर्ति पूजा तीर्थ यात्रा जैसे दिखावे में रविदास का बिल्कुल भी विश्वास नही था।वह ब्यक्ति को आंतरिक भवनाओं और आपसी भाई चारे को ही सच्चा धर्म मानते थे। संत हमारे अंदर के अहम को समाप्त कर मानव बनाते है।इस मौके दलित नेता अर्जुन राम, देवेंद्र कुमार राम, सचिव राजा कुमार, अध्यक्ष रमेश कुमार मंगरु, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, दूधनाथ कुमार, अवधेश कुमार, संजय कुमार, ज्ञानदेव राम, वार्ड सदस्य मदन राम, शर्मा राम, प्रेम राम समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा