संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रभु जी तुम चंदन हम पानी” जैसे अमर पद के रचयिता संत रविदास की जयंती बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वही वक्ताओं द्वारा संत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया वक्ताओं ने रविदास को अपने समय के बहुत बड़े चिंतक, ज्ञानी और समाज सुधारक बताया। साथ ही उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने का अनुरोध किया गया। वहीं कुछ एक शैक्षणिक संस्थानों एवं कार्यालयों में भी कर्मियों द्वारा संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग